एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही : संजय शिरसाट

by TheUnmuteHindi
एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही : संजय शिरसाट

एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही : संजय शिरसाट
नई दिल्ली, 30 नवंबर : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर जहां असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं, वहीं इस बीच, शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की नई सरकार में पार्टी को गृह विभाग मिलना चाहिए। साथ ही दावा किया कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को दरकिनार करने की कोशिश की जा रही है। शिरसाट ने कहा कि शिंदे की सकारात्मक छवि और उनके द्वारा लाई गई योजनाओं को देखते हुए अगर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में ढाई साल और मिलते तो वह अधिक योगदान दे पाते। उन्होंने आगे कहा, गृह विभाग शिवसेना के पास होना चाहिए। विभाग आमतौर पर उपमुख्यमंत्री के पास होता है। इसलिए यह सही नहीं होगा कि मुख्यमंत्री गृह विभाग का नेतृत्व करें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को पूर्वी सीमा पर उभरती चुनौतियों, घुसपैठ और शहरी पुलिसिंग की प्रवृतियों पर फोकस करना चाहिए।

You may also like