ब्रिटेन में ट्रंप के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, हुई इमरजेंसी लैंडिंग

by Manu
ट्रंप हेलीकॉप्टर

लंदन, 19 सितंबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ब्रिटेन की यात्रा के दौरान एक डरावने पल से गुजरे। लंदन के पास ल्यूटन एयरफील्ड के आसपास उनके हेलीकॉप्टर को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। ट्रंप को चेकर्स से लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट तक जाना था लेकिन रास्ते में ही मरीन वन नामक उनके विशेष हेलीकॉप्टर में दिक्कत आ गई।

व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में हाइड्रोलिक सिस्टम की मामूली खराबी हो गई थी जिसके कारण पायलटों को फौरन लैंडिंग का फैसला लेना पड़ा। खुशकिस्मती से इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं लगी। लैंडिंग के बाद ट्रंप दंपति को एक दूसरे हेलीकॉप्टर से स्टैनस्टेड एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां से वे एयर फोर्स वन में सवार होकर वाशिंगटन लौट गए।

ये भी देखे: ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा से पहले सुरक्षा में बड़ी चूक, ड्रोन उड़ाने के आरोप में दो संदिग्ध गिरफ्तार

You may also like