ट्रंप ने पीएम मोदी को 75वें जन्मदिन पर दी बधाई, भारत-अमेरिका संबंधों पर हुई चर्चा

by Manu
मोदी ट्रंप फोन कॉल

चंडीगढ़, 17 सितंबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर फोन कर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते और यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “मेरे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप, मेरे 75वें जन्मदिन पर आपके फोन और गर्मजोशी भरी शुभकामनाओं के लिए दिल से शुक्रिया। मैं भी आपके साथ मिलकर भारत-अमेरिका की साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। हम यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का पूरा समर्थन करते हैं।”

ये भी देखे: पुतिन ने पीएम मोदी को फोन कर दी अलास्का में ट्रंप के साथ बैठक की जानकारी, भारत-रूस संबंधों पर भी चर्चा

You may also like