ट्रंप का ऐलान, दक्षिण अफ्रीका G20 में अमेरिका का कोई अधिकारी नहीं जाएगा

by Manu
ट्रंप

वाशिंगटन, 08 नवंबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के G20 शिखर सम्मेलन में कोई अमेरिकी सरकारी अधिकारी हिस्सा नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि वहां मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन हो रहा है।

ट्रंप ने साफ कहा कि जब तक देश में अफ्रीकी जातीय अल्पसंख्यक समूह के खिलाफ मानवाधिकारों का हनन जारी रहेगा। तब तक कोई अमेरिकी अधिकारी सम्मेलन में नहीं जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं 2026 में फ्लोरिडा में G20 की मेजबानी करने को बेताब हूं।

इस हफ्ते की शुरुआत में ट्रंप ने खुद घोषणा की थी। वे दक्षिण अफ्रीका के समिट में नहीं जाएंगे। उन्होंने G20 में इसके सदस्य होने पर सवाल उठाए थे।

ये भी देखे: विदेश मंत्री एस जयशंकर का दक्षिण अफ्रीका दौरा, G20 बैठक में भाग लेंगे

You may also like