3
अंबाला, 16 फ़रवरी 2026: हरियाणा के अंबाला में एक ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी और फिर पलट गया। इस भीषण हादसे में बाइक और ऑटो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर शाहपुर के टांगरी पुल के पास हुआ जो अंबाला से करीब 2 किलोमीटर पहले है।
हादसे के बाद दिल्ली-अंबाला हाईवे पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटा ट्रक साइड किया गया। करीब दो घंटे बाद ट्रैफिक बहाल हो सका।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी देखे: कुरुक्षेत्र हाईवे पर हैरियर और स्विफ्ट में भयावह टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत