कीरतपुर साहिब में ट्रॉला हादसा, बाल-बाल बचा चालक

by chahat sikri
कीरतपुर साहिब

कीरतपुर साहिब, 29 अप्रैल 2025: चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर कीरतपुर साहिब के पास सोमवार सुबह एक हादसा हो गया है। यहां एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर हाईवे पर पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया था। सौभाग्य से ट्रॉली पानी में नहीं गिरी। लोहे के पुल के कारण ट्रॉली पानी में गिरने से बच गई थी ।

जानिए कैसे हुआ यह हादसा?

हादसा इतना भयानक था कि ट्राले का अगला हिस्सा (केबिन) लोहे के पुल के बीच में फंस गया और चालक को गंभीर चोटें आईं है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ट्रॉली में सिर्फ ड्राइवर ही था। ड्राइवर को अंदरूनी चोटें आई हैं। ट्रॉली में छोटे वाहन भरे हुए थे। ट्रॉली महाराष्ट्र के पुणे से हिमाचल प्रदेश के मंडी जा रही थी।

ट्राला चालक सतीश मीना ने बताया कि वह महाराष्ट्र के पुणे से हिमाचल के मंडी में स्कॉर्पियो गाड़ी की डिलीवरी देने जा रहा था। जब वह कीरतपुर साहिब के पास पहुंचे तो चालक को नींद आ गई, जिसके बाद ट्राला अनियंत्रित हो गया और नहर पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया। लोहे का पुल होने के कारण ट्रॉली दो पुलों के बीच फंस गई। ड्राइवर बड़ी मुश्किल से बाहर आया। चालक ने घटना की जानकारी अपने मालिक को दी।

ट्रक मालिक पुणे महाराष्ट्र से आ रहा है। इस दौरान स्थानीय लोग ट्रक चालक की मदद के लिए पहुंच गए। पंजाब पुलिस ने भी मदद की। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक में 6 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां लदी थीं। जिन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचे एएसआई इंदर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक सुरक्षित है। ट्रक को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंचकूला: मोरनी वन क्षेत्र में आग, दो पर्यटकों पर केस दर्ज

You may also like