साइबर कैफे में इलाज! बिना लाइसेंस वाले डॉक्टर ने बढ़ाई मुश्किलें

by chahat sikri
साइबर कैफे में इलाज!

गाओ, 11 मई 2025: एक चीनी व्यक्ति गाओ ने एक अयोग्य “डॉक्टर” से एक्यूपंक्चर करवाया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। गाओ की पत्नी झांग ने एक दोस्त के माध्यम से इस “डॉक्टर” को ढूंढा, जिसने दावा किया था कि यह उपचार गाओ के ट्यूमर को ठीक कर सकता है।

अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती

यह इलाज एक साइबर कैफे में किया गया, लेकिन सुई लगते ही गाओ की हालत तेजी से बिगड़ने लगी। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और शरीर पर नियंत्रण खो दिया।गाओ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया। डॉक्टरों ने बताया कि उसे श्वसन विफलता और फेफड़ों में छेद (न्यूमोथोरैक्स) जैसी गंभीर समस्या हो गई थी। उन्होंने कहा कि आईसीयू में एक मिनट की देरी उसकी जान ले सकती थी।

“डॉक्टर” इलाज के बाद गायब

जिस व्यक्ति ने यह इलाज किया उसने पहले जिम्मेदारी लेने का वादा किया।  लेकिन बाद में गायब हो गया और झांग को ऑनलाइन ब्लॉक कर दिया। जब झांग ने उसकी तलाश की, तो पता चला कि वह बिना किसी मेडिकल लाइसेंस के एक स्व-शिक्षित व्यक्ति था।

कानून के तहत कार्रवाई

चीनी कानून के अनुसार, सिर्फ लाइसेंस प्राप्त डॉक्टर ही चिकित्सा कर सकते हैं। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने पुलिस और अन्य अधिकारियों को इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए दस्तावेज भेजे हैं। एक वकील ने कहा कि इस अवैध इलाज के कारण उसे तीन से दस साल की जेल हो सकती है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

लोगों ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर हैरानी जताई। एक यूजर ने लिखा, “वह भाग्यशाली था कि बच गया। ऐसे बिना लाइसेंस वाले डॉक्टरों पर भरोसा करना बेवकूफी है।” एक अन्य ने कहा, “साइबर कैफे में इलाज करवाना बहुत ही अजीब और खतरनाक है।

यह भी पढ़ें: चीन से चाउ चाउ और अमेरिका से वुल्फडॉग:भारत के सबसे महंगे पालतू की कहानी!

You may also like