कुमारसैन के पास ट्रैवलर पलटी, 18 यात्री घायल, कोई हताहत नहीं

by Manu
Kumarsen Traveller Accident

शिमला, 13 दिसंबर 2025: जिले के किंगल के पास रविवार को एक ट्रैवलर के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में सवार 18 यात्री घायल हुए है। गनीमत रही कि सभी को सिर्फ चोटें आईं और कोई जान नहीं गई।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक हरि बहादुर पुत्र खड़क बहादुर नेपाल के रूकुम आंचल राप्ती जिले के गांव चाइन बौगर तहसील चौर जाहरी का निवासी है। उसने बताया कि ट्रैवलर (नंबर एचपी 01ए 7737) किंगल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 18 यात्री जख्मी हुए।

नौ घायलों का इलाज सीएचसी कुमारसैन में किया गया। बाकी नौ को एमजीएमएससी खनेरी में भर्ती कराया गया। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

ये भी देखे: चंडीगढ़ में सेक्टर-17 के पास सीटीयू बस पलटी, कई यात्री घायल, सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती

You may also like