प्रदेश के सभी नेशनल व स्टेट हाईवे पर स्थापित किए जाएंगे ट्रामा सेंटर

by TheUnmuteHindi
प्रदेश के सभी नेशनल व स्टेट हाईवे पर स्थापित किए जाएंगे ट्रामा सेंटर

चंडीगढ़, 14 नवंबर : राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान कहा कि सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाकर 3500 करने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। पूर्व की मनोहर सरकार के कार्यकाल के दौरान ही जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का फैसला हुआ था। इनमें से कुछ जगहों पर मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। बाकी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी तरह हरियाणा में सडक़ हादसों में घायल लोगों को समय पर उपचार व जनहानि को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के सभी नेशनल व स्टेट हाईवे पर ट्रामा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने तय किया है कि हर 60 किमी पर कम से कम एक ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। ट्रामा सेंटर की मांग विधायकों द्वारा अकसर विधानसभा में उठाई जाती रही है। अब सरकार ने ट्रामा सेंटर के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके बाद विधायकों को इसकी डिमांड करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार खुद ही जरूरत के हिसाब से सभी मुख्य सडक़ों पर ट्रामा सेंटर स्थापित करेगी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय भी नायब सरकार ने लिया है। प्रदेश में 100 बिस्तरों वाले सभी अस्पतालों को अपग्रेड करके 200 बिस्तर का बनाया जाएगा। इसी तरह 200 बिस्तर वाले अस्पताल 300 बिस्तरों के साथ अपग्रेड किए जाएंगे।

You may also like