थाईलैंड में ट्रेन हादसा, बैंकॉक में चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 30 घायल

by Manu
Thailand Train Accident

बैंकॉक, 14 जनवरी 2026: Thailand Train Accident: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से उत्तरपूर्वी प्रांत उबोन रत्चथानी जा रही एक यात्री ट्रेन पर क्रेन गिर गई। इसके बाद ट्रेन भी पटरी से उतर गई। अब तक 22 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, हादसे में मारे गए लोगों में ट्रेन यात्री शामिल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। थाई रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की कि हादसा क्रेन के गिरने से हुआ और इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हुआ है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं।

ये भी देखे: कंबोडिया से संघर्ष के बीच थाईलैंड ने 8 जिलों में मार्शल लॉ का किया ऐलान

You may also like