नारनौल, 02 मार्च 2026: महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सिंघाना रोड पर तेज रफ्तार कार ने शोक सभा से लौट रहे लोगों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पलट गया। इसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल का मासूम बच्चा भी शामिल है।
सूत्रों के अनुसार गांव पटीकरा की रहने वाली मोनिका के फूफा की मौत हो गई थी। उनके गांव बापड़ोली में अंतिम संस्कार के लिए शोक जताने जा रहे 14 लोग नेशनल हाईवे नंबर 11 से होते हुए ऑटो में सवार थे। सभी लोग शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे।
कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह पलट गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए कई को गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: नारनौल में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, बुलेट प्रूफ जैकेट से बची CIA इंचार्ज की जान, बदमाश गिरफ्तार