मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवार की मौत

by Manu
सड़क हादसा

मंडी, 12 जुन 2025: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार, 12 जून 2025 की सुबह करीब 6:10 बजे कुन्नू बाजार के पास एक दुखद हादसा हुआ। इस हादसे में 24 वर्षीय विनोद कुमार, पुत्र राजू राम, निवासी गांव लोहड़ा, पंचायत भड़वाहण, तहसील पद्धर, की मौके पर ही मौत हो गई। विनोद लोक निर्माण विभाग (PWD) पद्धर में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत था और सुबह ड्यूटी के लिए बाइक से पद्धर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, विनोद बुधवार को द्रंग के भराड़ा गांव में एक रिश्तेदार के समारोह में शामिल होने गया था। वहां से सुबह वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकला। कुन्नू बाजार के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहनने के बावजूद विनोद के सिर में गंभीर चोटें लगीं, और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पद्धर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304A (लापरवाही से मौत) और 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) के तहत मामला दर्ज किया है। फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया, लेकिन उनकी देरी से पहुंचने के कारण विनोद का शव करीब साढ़े चार घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इससे गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को मौके पर लाने की मांग की और कुछ देर के लिए हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

ये भी देखे: Himachal News: ओडरा खड्ड में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक का शव बरामद

You may also like