ऊना में दर्दनाक हादसा, पूजा के दीपक से लगी आग, महिला बुरी तरह झुलसी

by Manu
आग

ऊना, 30 अगस्त 2025: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पुलिस चौकी जोल के तहत ग्राम पंचायत सोहारी में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 50 वर्षीय बिमला देवी पूजा के लिए जलाए गए दीपक से लगी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बीती रात बिमला देवी ने अपने कमरे में पूजा के लिए दीपक जलाया था। सोते समय दीपक उनके बिस्तर पर गिर गया, जिससे आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से बिमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके शोर मचाने पर परिजन तुरंत कमरे में पहुंचे और आग पर काबू पाया। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी देखे: मंडी में बादल फटने के बाद बाढ़ का कहर, सोते समय घर के साथ बाढ़ में बहा पूरा परिवार

You may also like