मंडी के थलौट में पर्यटकों ने सरेआम शराब पीकर मचाया हुड़दंग, गाड़ी की छत पर चढ़कर की बदमाशी, वीडियो वायरल

by Manu
मंडी वायरल वीडियो

मंडी, 29 दिसंबर 2025: जिला मंडी के थलौट क्षेत्र में कीरतपुर-मनाली फोरलेन के किनारे पर्यटकों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सरेआम शराब पीकर हुड़दंग मचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ पर्यटक चलती और खड़ी गाड़ी की छत पर बैठे नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बाहरी राज्य से आए ये पर्यटक अपनी गाड़ी में सवार होकर मनाली की ओर जा रहे थे। थलौट के पास उन्होंने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और छत पर चढ़ गए। हाथ में शराब की बोतलें और गिलास लेकर काफी देर तक वे हुड़दंग मचाते रहे।

इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों ने मांग की है कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके।

एसपी मंडी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना और यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गाड़ी की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त चालान तथा कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ये भी देखे: मंडी के एक होटल के कमरे में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, साथी फरार

You may also like