कोट्टायम, 27 अक्टूबर 2025: केरल के कोट्टायम जिले में चींककल्लेल के पास एमसी रोड पर एक पर्यटक बस अचानक बेकाबू हो गई और मोड़ पर पलटते हुए एक पेड़ से जा टकराई है। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है। 49 अन्य यात्रियों को चोटें आईं।
पुलिस ने मृतका की पहचान कन्नूर जिले के इरिट्टी की रहने वाली सिंधु के रूप में की है। जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी कन्याकुमारी और तिरुवनंतपुरम घूमने के बाद घर लौट रहे थे। रात करीब 1 बजे चींककल्लेल चर्च के पास मोड़ पर बस की स्पीड ज्यादा होने से वह कंट्रोल से बाहर हो गई और पलट गई।
घायलों को फौरन मोनप्पल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल और कोट्टायम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, 18 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
ये भी देखे: केरल के मुन्नार में बस दुर्घटना: तमिलनाडु के तीन छात्रों की मौत, कई घायल