आज किसान नेता डलेवाल को किया जाएगा ट्राली से कमरे में शिफ्ट
– जब तक मांगें पूरी नहीं होती मरन व्रत जारी रखूंगा : डलेवाल
चंडीगढ़, 22 जनवरी : खनौरी बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनैतिक के प्रधान जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत आज 57वे दिन में पहुंच गया है। उन को आज दोपहर एक अलग स्पैशल कमरा बनाकर शिफ्ट किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 57 दिन से ट्राली में ही होने के कारण कुदरती हवा और रौशनी ट्राली में नहीं जा रही थी, जिस कारण डाक्टरों की सलाह के बाद एक विशेष कमरा डलेवाल के लिए तैयार किया गया है, जिसको बैक्टीरिया मुक्त करके उस में डलेवाल को रखा जाएगा, जिसमें जरूरत पडऩे पर सूरज की रोशनी और कुदरती हवा का प्रबंध भी किया गया है।
किसान नेताओं ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरन व्रत और संघर्ष उनकी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा, अब किसानों ने जीत के लिए एक कदम आगे उठा लिया है और आंदोलन को मजबूती के साथ इसी तरह जारी रखना। महाराष्ट्र में जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरन व्रत के समर्थन में जिला स्तर पर 1 दिवसीय संकेतिक भूख हड़ताल की गई और जिला अधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजा गया। कल तामिलनाडु की राजधानी चेन्नइ्र्र में जगजीत सिंह डल्लेवाल के मरन व्रत के समर्थन में हजारों किसान एक दिन का संकेतिक व्रत रखेंगे। दोनों मोर्चों ने कल हनुमानगढ़ में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते कहा है कि लोकतंत्र में इस तरह की हिंसक पुलिस कार्यवाही के लिए कोई जगह नहीं है।
आज किसान नेता डलेवाल को किया जाएगा ट्राली से कमरे में शिफ्ट
जब तक मांगें पूरी नहीं होती मरन व्रत जारी रखूंगा : डलेवाल
59