शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम कमिश्नर ने की चौंकों की चैकिंग
कचरा ना उठाने वाली कंपनी के अधिकारियों को सख्त झाड़ें
पटियाला, 31 जनवरी : नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए कमर कस ली है। आज उनके द्वारा कमिश्नर रजत ओबराए के साथ मीटिंग के बाद कमिश्नर ने कचरे की शिकायतों को हल करने के लिए तथा शहर की सफाई को और बढिया बनाने के लिए शहर के विभिन्न चौंकों की सफाई की चैङ्क्षककग की है। गत कई दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरे के ढेर लगे थे, जिस कारण लोगो की शिकायतें मेयर व कमिश्नर दोनों के पास जा रही थी।
जानकारी के अनुसार निगम कमिश्नर डा.रजत ओबराय ने वीरवार को यहां कृपाल डेयरी, अनारदाना चौंक चौक, राघोमाजरा स्थित सब्जी मंडी के नजदीक स्थित लगे कंपेक्टर की जांच कराई। इस दौरान कमिश्नर ने निगम की हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के किसी भी हिस्से में कचरे के ढेर नहीं लगने चाहिए। इस दौरान उन्होंने कंपनी व ब्रांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी कंपेक्टर रखे गए है, वहां एक कर्मचारी को तैनात किया जाना चाहिए, तांकि जो लोग कंपेक्टर के नजदीक सडक़ पर कचरा गिराते है, को रोका जा सके। कमिश्नर ने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति निगम के निर्देशों को नहीं मानता तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी की जानी चाहिए। साथ ही निगम ने हेल्थ ब्रांच के अधिकारियों को शहर में सफाई का जायजा लेने के निर्देश भी दिए और जहां कही कोई कमी है वह तुरंत सफाई कराने को कहा।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शहर के कुछ हिस्सों में कचरे के ढेर लग रहे है। कारण यह है कि इन कचरे के ढेर को उठाने की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी गई है। पर कंपनी की कचरा उठाने वाले दो कंपेक्टर, कई दिनों से खराब पड़े थे। जिसके चलते शहर के हिस्सों में कचरे के ढेर लग रहे थे। इस संबंधी कमिश्नर नगर निगम के पास शिकायतें पहुंचने लगी, जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर डा.रजत ओबराय ने वीरवार को शहर की विभिन्न जगहों की चेकिंग की।
इस संबंधी नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि वह शाही शहर पटियाला को साफ सुथरा बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुछ शिकायतें आने पर ही उन्होंने कमिश्नर तथा अन्य अधिकारियों कासे हिदायतें की हैं कि जो भी कंपनी यह कार्य कर रही है, उसके अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवार्ठ की जाएगी ताकि शहर के लोगों को समस्या ना आए। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे हमेशा के लिए खुले हैं, कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपनी समस्या लेकर आ सकता है, हम उसका हल करेंगे।
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए निगम कमिश्नर ने की चौंकों की चैकिंग
कचरा ना उठाने वाली कंपनी के अधिकारियों को सख्त झाड़ें
61