84
धर्मशाला, 08 अगस्त 2025: धर्मशाला पुलिस ने गुरुवार को गश्त के दौरान तीन युवकों को 8.5 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान 22 वर्षीय अनिकेत, 21 वर्षीय अक्षित कुमार और 23 वर्षीय आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी अशोक रत्न ने बताया कि धर्मशाला पुलिस थाना के तहत यह कार्रवाई की गई और नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है।
ये भी देखे: धर्मशाला कोर्ट ने चरस तस्कर को सुनाई 7 साल की सजा, 1 लाख का जुर्माना