14
गाजियाबाद, 04 अक्तूबर 2025: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। जीटी रोड पर राकेश मार्ग के पास सैर करने वालों पर एक बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीन महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू कोटगांव निवासी कमलेश (55 वर्ष), मीनू प्रजापति (56 वर्ष) और सावित्री देवी (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति विपिन शर्मा (47 वर्ष) श्याम विहार कॉलोनी का रहने वाला है।
डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने बताया कि मीनू और सावित्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखे: गाजियाबाद के लोनी में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या