गुड़गांव में दीपक नांदल गैंग के तीन शूटर गिरफ्तार, दो पिस्टल और 7 कारतूस बरामद

by Manu
दीपक नांदल गैंग

गुड़गांव, 27 फरवरी 2026: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गुड़गांव ने दीपक नांदल गैंग के तीन शूटरों को बड़ी सफलता के साथ गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी गुड़गांव के फैशन डिजाइनर मयंक चावला के घर के बाहर फायरिंग करने वाले हमले में शामिल थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बहादुरगढ़ निवासी नवीन, देवेंद्र दलाल उर्फ मोनू और संदीप के रूप में हुई है। एसटीएफ ने इन्हें गुड़गांव-फरीदाबाद रोड पर डीएलएफ फेज-1 बस स्टैंड के पास दिल्ली नंबर की बल्लेनो कार से सवार होकर जाते समय काबू किया।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने पिछले दिनों मयंक चावला के घर के बाहर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की थी।

एसटीएफ के अनुसार ये तीनों रोहतक के गैंगस्टर दीपक नांदल के गुर्गे हैं।

ये भी देखे: हरियाणा STF को मिली बड़ी कामयाबी, लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार

You may also like