बदायूं, 13 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र में एक मेंथा फैक्ट्री में आज सुबह तीन सुरक्षाकर्मी मृत अवस्था में मिले हैं। मृतकों की पहचान जोगेंद्र यादव (30), भानु यादव (26) और विवेक यादव के रूप में हुई है। तीनों फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे।
मृतकों के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है और कहा है कि यह मामला संदिग्ध है।
केबिन के अंदर हीटर लगा हुआ था। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि दम घुटने (कार्बन मोनोऑक्साइड विषाक्तता) से उनकी मौत हुई हो सकती है। फैक्ट्री के बंद कमरे में हीटर जलने से ऑक्सीजन की कमी हो गई होगी, जिससे तीनों बेहोश होकर दम तोड़ बैठे।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
ये भी देखे: मुजफ्फरपुर में भीषण ठंड के बीच रूम हीटर तापते वक्त लगी आग, बुजुर्ग बुरी तरह झुलसे