जम्मू, 17 फ़रवरी 2026: जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर स्थित जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन नाबालिग फरार हो गए। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। फरारी के दौरान एक नाबालिग ने सेंटर के कर्मचारी पर फायर किया। घटना के सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। मामले में अब 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच जारी है।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
फुटेज में शाम करीब 5.15 बजे दो नाबालिग झगड़ा करते दिख रहे हैं। सेंटर के दो कर्मचारी पास खड़े उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं। तभी कैप पहने एक नाबालिग पीछे से आता है और कर्मचारी के सिर पर फायर कर देता है। फायर की आवाज सुनते ही दोनों कर्मचारी पीछे हटते हैं।
नाबालिग फिर से गन लोड करने की कोशिश करता है लेकिन दूसरा फायर नहीं होता। इसके बाद कैप वाला और सफेद जैकेट वाला नाबालिग कर्मचारियों पर हमला करते हैं। तीनों नाबालिग सेंटर से बाहर भाग निकलते हैं।
6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस के अनुसार फरार तीनों नाबालिगों में से एक की मां भी गायब है। महिला की तलाश के लिए अलग से टीम लगाई गई है। पुलिस को शक है कि फरार होने में महिला का भी हाथ हो सकता है। हादसे के बाद जम्मू पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें सेंटर की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी शामिल हैं।
ये भी देखे: Doda Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 7 घायल