चंडीगढ़, 04 फ़रवरी 2026: Ghaziabad sister suicide: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। तीन नाबालिग सगी बहनों ने बुधवार करीब 2 बजे नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की पहचान विशिका (16 वर्ष) प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बेटियां चेतन कुमार की हैं और वे बी-1 टावर के फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं।
पुलिस के अनुसार घटना थाना टीला मोड़ क्षेत्र के अंतर्गत हुई। परिजनों ने बताया कि तीनों बहनों को कोरोना काल से मोबाइल गेमिंग की गंभीर लत लग गई थी। वे एक टास्क-बेस्ड कोरियन ऑनलाइन गेम ‘कोरियन लवर’ या इसी तरह के गेम में पूरी तरह डूबी हुई थीं। पिता ने गेम खेलने से मना किया और डांटा तो तीनों ने एक साथ यह कदम उठा लिया।
मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें बहनों ने हाथ से लिखा था- ‘सॉरी मम्मी-पापा गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। इस डायरी में जो कुछ लिखा है सब सही है। आप लोग पढ़ लो। रीड नाऊ… सॉरी मम्मी-पापा।’ नोट आठ पन्नों का था जिसमें उन्होंने माफी मांगी और गेमिंग की लत का जिक्र किया। पुलिस ने मोबाइल फोन डायरी और अन्य सामग्री जब्त कर ली है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें स्कूल नहीं जा रही थीं और पढ़ाई में भी अनियमित हो गई थीं। पिता को उनकी लत का पता था लेकिन वे इसे रोक नहीं पाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी देखे: Ghaziabad News: गाजियाबाद में वकील के बेटे की नग्न अवस्था में मिली लाश