चंडीगढ़, 07 अप्रैल 2026: पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने तीन नकली पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन विदेशी पिस्टल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, ये तीनों मलेरकोटला क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने आए थे।
मलेरकोटला पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नकली पुलिस वर्दी में वारदात करने वाले हैं। इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैप लगाया और उन्हें दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन जिले के रहने वाले रणबीर सिंह उर्फ दीपा (मेहंदीपुर), हरप्रीत सिंह (बल्टोहा) और गुरलाल (मेहंदीपुर) के रूप में हुई है।
उनके पास से पुलिस वर्दी, नकली आईडी कार्ड और विदेशी पिस्टल बरामद हुई हैं।
एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी जांच की जा रही है। तीनों को रिमांड पर लेकर विस्तृत पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इनके पास इंपोर्टेड पिस्टल कहां से आए हैं।
ये भी देखे: भगवंत मान ने मलेरकोटला के लिए की बड़ी घोषणा, मेडिकल कॉलेज होगा स्थापित