लेह हिंसा के तीन दिन बाद सोनम वांगचुक पर NSA, जोधपुर जेल भेजा गया

by Manu
सोनम वांगचुक

चंडीगढ़, 26 सितंबर 2025: लेह में हुई हिंसक झड़पों के धुएं अभी ठंडे भी न हुए थे कि शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत गिरफ्तार किए गए सोनम वांगचुक पर हिंसा भड़काने का गंभीर आरोप लगाया गया है। उन्हें सीधे जोधपुर की हाई-सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया, जबकि हालात बिगड़ने के डर से लेह में इंटरनेट सेवाओं को तुरंत बंद कर दिया गया।

सूचना मिलते ही लेह एयरपोर्ट पर सोनम को हिरासत में लिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें एक स्पेशल फ्लाइट से राजस्थान के जोधपुर ले जाया गया। वहां पहुंचते ही कड़ी सुरक्षा घेरे में कई वाहनों के काफिले के साथ उन्हें जेल के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में पहुंचा दिया गया।

अब सोनम 24×7 सख्त पहरेदारी और सीसीटीवी की पैनी नजर में रहेंगे। यह गिरफ्तारी लेह के तनावपूर्ण माहौल को और भड़का सकती है।

ये भी देखे: लेह हिंसा पर जयराम का गुस्सा, दोषियों को सजा दो, राहुल के आरोपों पर पलटवार

You may also like