चंडीगढ़, 13 अप्रैल 2026: चंडीगढ़ में विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों को एक ईमेल मिला है। पासपोर्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिसों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में दावा किया गया है कि डाकघरों और पासपोर्ट ऑफिस में सायनाइड भरे कुल 14 जहरीले IED लगाए गए हैं।
ईमेल रविवार-सोमवार की दरमियानी रात 1 बजे भेजा गया था। इसमें दोपहर 1:15 बजे ब्लास्ट होने की बात कही गई है।
धमकी भेजने वाले ने खुद को आजाद द्रविड़ नाडु से जुड़ा बताया है। ईमेल में धमकी के पीछे की वजह तमिलनाडु में राजनीतिक और पुलिस मामलों के साथ बांग्लादेश से जुड़ी घटनाओं पर नाराजगी बताई गई है। साथ ही कुछ मामलों में अवैध पुलिस कार्रवाई और अधिकारियों पर अन्यायपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया गया है।

ईमेल मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। पासपोर्ट ऑफिस को खाली करवाकर उसकी तलाशी ली गई। इसके साथ ही विभिन्न डाकघरों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि, पुलिस को कहीं कुछ संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है।
ये भी देखे: चंडीगढ़ में फिर बम धमकी, पासपोर्ट कार्यालय और सेक्टर-17 बस स्टैंड को उड़ाने की ईमेल से हड़कंप