‘ये छल और धोखा है..’, सीट शेयरिंग के बीच उपेंद्र कुशवाहा की पोस्ट से मची खलबली

by Manu
उपेंद्र कुशवाहा

पटना, 11 अक्तूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन से पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एक ट्वीट कर अटकलों का बाजार गर्मा दिया है।

कुशवाहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “इधर-उधर की खबरों पर भरोसा न करें। वार्ता अभी पूरी नहीं हुई है। इंतजार कीजिए! मीडिया में जो भी चल रहा है, मुझे पता नहीं। अगर कोई खबर प्लांट कर रहा है, तो ये छल और धोखा है। आप सब सजग रहें।” उनके इस बयान ने साफ संकेत दिया है कि सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला अभी बाकी है, और अफवाहों का दौर थमना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक और रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक प्रस्तावित है। इन बैठकों के बाद पार्टी उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लग जाएगी। लेकिन इससे पहले ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो जाएगा। NDA के अंदरूनी स्रोतों का कहना है कि चिराग और मांझी की मांगें मान ली गई हैं, लेकिन कुशवाहा जैसे सहयोगी अभी भी कुछ मुद्दों पर अड़े हुए हैं।

ये भी देखे: बिहार चुनाव से पहले JDU को बड़ा झटका, मधुबनी के पूर्व विधायक लक्ष्मेश्वर राय ने दिया इस्तीफा

You may also like