41
Dasun Shanaka Joins Gujarat Titans: गुजरात टाइटन्स ने चोटिल ग्लेन फिलिप्स की जगह शामिल हुए खिलाड़ी के नाम की घोषणा कर दी है। बता दे की गुजरात ने श्रीलंकाई खिलाड़ी दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है। फिलिप्स सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। शनाका एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और कई बार अपना कमाल का प्रदर्शन दिखा चुके हैं। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में उनका रिकॉर्ड अच्छा है।
शनाका को वेतन के रूप में 75 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने अब तक IPL में केवल एक बार खेला है। वह आईपीएल 2023 में गुजरात का हिस्सा थे। उन्होंने उस सीजन में 3 मैच खेले थे।
शनाका का टी20 में प्रदर्शन
शनाका का टी20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 243 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4449 रन बनाए हैं। उन्होंने ने टी20 में 3 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 91 विकेट भी लिए हैं। शनाका ने 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। उन्होंने यहां 1456 रन बनाए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने 33 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने श्रीलंका के लिए 71 एकदिवसीय मैच खेले हैंऔर इसमें 1299 रन बनाए गए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 विकेट भी लिए हैं।
ये भी देखे: IPL 2025: MI ने SRH को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदे जिंदा