रोपड़, 21 नवंबर 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने रोपड़ शहर के कई इलाकों में शनिवार 22 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रखने का ऐलान किया है। यह कटौती 11 केवी गोबिंद वैली फीडर की जरूरी मरम्मत और पेड़ों की कटाई-छंटाई के लिए होगी।
प्रभावित इलाके
– सुखरामपुर
– सुखरामपुर एन्क्लेव
– कोटला
– गोबिंद वैली कॉलोनी
– माजरी रोड
– अमर कॉलोनी
– नानकपुरा
– जे.जे. वैली
– आई.टी.आई. कैंपस रूपनगर
– पॉलिटेक्निकल कॉलेज रूपनगर
– थाना सदर
– होली फैमिली स्कूल
– सदाबरत
– गोल्डन सिटी
– ग्रीन एवेन्यू
– हुसैनपुर
– और आसपास के सारे क्षेत्र
यह जानकारी PSPCL सब-डिवीजन रूपनगर के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मालविंदर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि काम जल्दी पूरा हुआ तो सप्लाई पहले शुरू हो सकती है और देरी हुई तो बाद में भी। लोगों से जरूरी काम पहले निपटाने और बैकअप का इंतजाम रखने की अपील की गई है।
इमरजेंसी में हेल्पलाइन 1912 या नजदीकी पावरकॉम ऑफिस से संपर्क करें।
ये भी देखे: मोगा में 22-23 नवंबर को 8 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके रहेंगे अंधेरे में