मुंबई एअरपोर्ट पर बम की खबर से हड़कंप, मुंबई पुलिस को आए 3 फोन कॉल

by Manu
मुंबई एअरपोर्ट

मुंबई, 26 जुलाई 2025: मुंबई एअरपोर्ट (CSMIA) पर शुक्रवार को बम की धमकी से हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 2 बजे मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को तीन अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल आए, जिसमें दावा किया गया कि टर्मिनल 2 पर बम रखा है और शाम 6 बजे के आसपास जोरदार धमाका होगा। इस धमकी के बाद पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी तुरंत अलर्ट मोड पर आ गए।

मुंबई पुलिस ने तत्काल बम निरोधक दस्ते (BDDS) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को मौके पर बुलाया। मुंबई एअरपोर्ट के टर्मिनल 2 और आसपास के क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली। पुलिस ने इसे झूठी धमकी करार दिया। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अज्ञात कॉलर के खिलाफ गैर-संज्ञेय (NC) शिकायत दर्ज की गई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कॉल असम-पश्चिम बंगाल सीमा क्षेत्र से किए गए थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से फोन नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है और संदिग्धों को पकड़ने के लिए असम और पश्चिम बंगाल में टीमें भेजी गई हैं।

ये भी देखे: पटना एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पहले भी मिली थी ऐसी धमकी

You may also like