दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर हुआ हंगामा

आप नेताओं ने धरना देकर जताया अपना रोष

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर हुआ हंगामा

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जमकर हुआ हंगामा
आप नेताओं ने धरना देकर जताया अपना रोष
नई दिल्ली, 8 जनवरी : दिल्ली में फ्लैग स्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर आज जमकर बहसबाजी और हंगामा हुआ है, जिस कारण आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा तथा अर्धसैनिक बल भी तैनात किए गए। जानकारी के अनुसार आवास के बाहर बैरीकेडिंग लगाकर सडक़ को दोनों ओर से बंद किया गया है। वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (पीडब्ल्यूडी) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।
संजय ङ्क्षसह ने मीडिया कर्मियों संग दौरा करने की दी थी चुनौती
बता दें कि बीजेपी के शीश महल वाले आरोपों के बाद संजय सिंह ने मंगलवार को बीजेपी को मीडियाकर्मियों के साथ सीएम आवास का दौरा करने की चुनौती दी थी. लेकिन अब उनको ही सीएम आवास के बाहर रोक दिया गया है, जिसके बाद वह सौरभ भारद्वाज के साथ धरने पर बैठ गए हैं और वहां जमकर हंगामा भी हुआ लेकिन कुछ घंटों बाद वह वापिस लौट गए।

You may also like