नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं है और देश की विकास गाथा का हिस्सा बनने का यह सही समय है। प्रधानमंत्री ‘एशिया पैसिफिक कॉन्फ्रेंस ऑफ जर्मन बिजनेस’ के यहां आयोजित 18वें सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जर्मनी की कंपनियों को देश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि जर्मनी ने भारत के कुशल कार्यबल में जो विश्वास व्यक्त किया है, वह अद्भुत है, क्योंकि यूरोपीय राष्ट्र ने कुशल भारतीय कार्यबल के लिए वीजा की संख्या 20 हजार से बढ़ाकर 90 हजार करने का निर्णय लिया है। मोदी ने कहा, ‘भारत वैश्विक व्यापार तथा विनिर्माण का केंद्र बन रहा है।’ उन्होंने कहा कि भारत आज लोकतंत्र, जनसांख्यिकी, मांग और ‘डेटा’ के मजबूत स्तंभों पर खड़ा है। यह सम्मेलन 12 वर्षों के अंतराल के बाद शुक्रवार को आयोजित किया गया, जिसको प्रधानमंत्री ने संबोधित किया।
निवेश के लिए भारत से बेहतर कोई जगह नहीं : प्रधानमंत्री मोदी
62
previous post