सोने-चाँदी की कीमतों में ज़ोरदार उछाल, कीमत जान लग सकता है आपको बड़ा झटका

by Nishi_kashyap
सोने-चाँदी

नई दिल्ली, 21 जुलाई, 2025: यदि आप भी सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहें हैं। तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार (21 जुलाई) को सोने और चाँदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिला है। बतादें की घरेलू वायदा बाजार में सोना 98,000 रुपए के पार चला गया है, जबकि चाँदी 1,12,965 रुपए के आस-पास कारोबार कर रही है। ऐसे में खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर चेक कर लें, वरना जेब पर भारी असर पड़ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में चमके सोना-चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 3,355.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,358.30 डॉलर प्रति औंस था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 38.42 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 38.46 डॉलर था। इसके बाद यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 38.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़ें: UPI Transactions: UPI से लेनदेन करने वालों के लिए बड़ी अपडेट, SBI ने जारी की सूचना

You may also like