यूपी से दशहरी आमों की हो रही भरपूर आवक, इतने टन हर रोज़ आ रहा दशहरी आम

by Nishi_kashyap
दशहरी आम

ग्वालियर,13 जून 2025: इस सीज़न में फलों का राजा आम ख़ास नहीं बल्कि आम हो गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल आम की उत्पादन 60 फीसदी अधिक हुआ है। इसलिए आम के दाम भी लोगों की जद में बने हुए हैं। यही कारण है कि पहले बादाम आम की शहर में भरपूर आवक हो रही थी और अब यूपी से आने वाले दशहरी आम की हो रही है।

बतादें की बादाम आम की अभी भी रोजाना 25 टन आवक हो रही है। वहीं दशहरी आम की करीब 125 टन अवाक् हो रही है। व्यापारियों का कहना है की आम की आवक फिल्हाल ऐसी ही बनी रहने वाली है।

25 टन ‘बादाम आम’  की हो रही आवक

थोक व्यापारी हिमांशु भल्ला का कहना है की इस साल बादाम आम की सबसे अधिक आवक हुई है। और आने वाले दिनों में यह इसी तरह बरकरार रहेगी। यदि इस समय की बात करें तो फिल्हाल 25 टन बादामों की आवक हो रही है।

यूपी के मलीहाबाद, सारंगपुर लाइन से सफेदा, चौसा,लंगड़ा और दशहरी आम आ रहा है। फल व्यापारी विश्वनाथ अरोरा ने बताया कि विजयवाड़ा का बादाम आम लोगों ने खूब पसंद किया। 2 से 3 जून तक इसकी आवक बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़े: UP Weather: प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत, यूपी के इस ज़िले में हुई झमाझम बारिश

 

You may also like