इलाहाबाद हाईकोर्ट में चोरी: तीसरी मंज‍िल के कोर्ट रूम घुसकर चोरों ने लगाई सेंध

by Nishi_kashyap
चोरी

प्रयागराज,04 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। बेखौफ चोरों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी सेंध लगा दी। बतादें की चोरों ने हाईकोर्ट की तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम नंबर 30 में घुसकर कई सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल के सामान को भी नहीं बक्शा। जब सफाई कर्मचारियों के जरिए इस बात की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलते ही मचा हड़कंप

एक जुलाई 2025 को सफाई कर्मचारी जब तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम में पहुँचे। तो उन्होंने देखा कि शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल का सामान गायब था। साथ ही कीमती सामान भी गायब था। इसके अलावा कोर्ट नंबर 70 के दरवाजे की स्लाइडिंग भी टूटी हुई थी। सफाई कर्मचारियों ने जब इस बात की जानकारी दी तो वहाँ हड़कंप मच गया।

दर्ज हुआ मुकदमा

जानकारी मिलने के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जाँच की और पूरी घटना की वीडियोग्राफी करवाई। इसके बाद तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह भी पढ़े: UP weather update: यूपी के 35 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

You may also like