84
नई दिल्ली, 24 सितम्बर : नए फोन की पार्टी ना देने के कारण कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार यह मामला दिल्ली के शकरपुर थाना इलाके से एक मामला सामने आया है। दोस्तों ने ही महज समोसा पार्टी देने से इंकार करने पर एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपी नाबालिग हैं। दरअसल, नौवीं कक्षा में पढऩे वाले सचिन (16) ने नया मोबाइल खरीदा था, जिसकी पार्टी देने की जिद करते हुए उसके तीन दोस्तों ने उसे समोसा खिलाने के लिए कहा लेकिन सचिन ने अपने दोस्तों को समोसा पार्टी देने से इंकार कर दिया है। उसके बाद तैश में आए युवकों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।