गुरुद्वारा मंजी साहिब शमशपुर में नए लंगर हाल के कार्य की हुई शुरूआत
– गुरू अमरदास जी की याद में बना एतिहासिक गुरुद्वारा है मंजी साहिब
– हजारों संगतें पहुंचतीं हैं नतमस्तक होने
– बहुत जल्दी लंगर हाल तैयार करके संगत की सेवा के लिए प्रयोग में लाया जाएगा : बलिहार शमशपुर
पटियाला, 15 फरवरी : गुरुद्वारा मंजी साहिब में आज नए लंगर हाल के कार्य की शुरुआत कोआप्रेटिव बैंक पंजाब के डायरैक्टर और प्रसिद्ध समाज सेवीं और सेवक बलिहार सिंह शमशपुर और अन्य नामवर संगतों द्वारा करवाई गई। इस मौके बलिहार सिंह शमशपुर ने कहा कि आज लंगर हाल के कार्य की शुरुआत संगतों के सहयोग के साथ हुई है, जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरू अमरदास जी की याद में बना एतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब है, जहां हजारों की संख्या में संगतें नतमस्तक होने पहुंचतीं हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी ही लंगर हाल तैयार करके संगतों की सेवा के लिए प्रयोग में लाया जायेगा जिससे लोगों को सुविधा हो सके। उन्होंने कहा वह हर समय संगतें की सेवा में हाजिर हैं। इस मौके उनके साथ जगतार सिंह, जोगिन्द्र सिंह, कश्मीर सिंह, बचितर सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह बुढ्ढणपुर, लखविन्दर सिंह जलालपुर, हरपवन मल, गुरपाल मल और अन्य इलाके की बहुत सारी संगतें मौजूद थी।
गुरुद्वारा मंजी साहिब शमशपुर में नए लंगर हाल के कार्य की हुई शुरूआत
गुरू अमरदास जी की याद में बना एतिहासिक गुरुद्वारा है मंजी साहिब
207