पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह की स्मारक बनाने का रास्ता हुआ साफ
नई दिल्ली, 8 मार्च : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह के परिवार ने आज उनकीस्मारक बनाने के लिए मंजूरी दे दी है। अब राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का एक स्मारक बनाने का रास्ता साफ हो गया है। जानकारी के अनुसार सूत्रों ने बताया कि उन्होंने आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर प्रस्तावित स्थल को अपनी मंजूरी दे दी है तथा स्वीकृति पत्र भेज दिया है। बता दें पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार ने दिल्ली के राजघाट के निकट राष्ट्रीय स्मृति स्थल समाधि परिसर में 900 वर्ग मीटर के भूखंड पर डॉ. सिंह के स्मारक के निर्माण के लिए सरकार को लिखित मंजूरी दे दी है। इससे स्मारक निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि भूमि एक ट्रस्ट को आवंटित की जाएगी। परिवार ने कहा है कि ट्रस्ट का गठन किया जा रहा है और स्मारक निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तक के एकमुश्त अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ङ्क्षसह की स्मारक बनाने का रास्ता हुआ साफ
50