महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हुआ हादसाग्रस्त

कई श्रद्धालु हुई गंभीर घायल

by TheUnmuteHindi
महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हुआ हादसाग्रस्त

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हुआ हादसाग्रस्त
कई श्रद्धालु हुई गंभीर घायल
नई दिल्ली, 31 जनवरी : महाकुंभ से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन हादसाग्रस्त होने के कारण बड़ा हादसा घटित हो गया, जिस कारण कई लोगों के गंभीर जख्मी होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा सडक़ हादसा हो गया। महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही राप्तीनगर डिपो की दूसरी बस ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, जिनका उपचार जारी है।

You may also like