नई दिल्ली, 06 मार्च 2026: भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी का संकट फिलहाल टल गया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने भारतीय रिफाइनरियों को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए 30 दिन का स्पेशल लाइसेंस जारी किया है। यह लाइसेंस 3 अप्रैल 2026 तक वैध रहेगा।
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने 6 मार्च को प्रेस ब्रीफिंग में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊर्जा एजेंडे के तहत यह अस्थायी कदम उठाया गया है। बेसेंट ने भारत को अमेरिका का महत्वपूर्ण रणनीतिक पार्टनर बताते हुए कहा कि ग्लोबल तेल बाजार में सप्लाई स्थिर रखने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए यह छूट दी गई है।
ट्रेजरी सचिव ने ईरान पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान ग्लोबल एनर्जी मार्केट को बंधक बनाने की कोशिश कर रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने की उसकी धमकी से तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
बेसेंट ने उम्मीद जताई कि इस अवधि के बाद भारत अमेरिकी तेल की खरीद में तेजी लाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि इस उपाय से ग्लोबल मार्केट में तेल की कोई कमी नहीं होगी और कीमतें स्थिर रहेंगी।
ये भी देखे: पीयूष गोयल ने रूस से तेल खरीद पर दिया साफ संदेश, विदेश मंत्रालय करेगा फैसला