भर्ती कमेटी के समूह मैंबरों की एकजुटता का स्वागत, उम्मीद है कि जल्दी ही वर्करों की भावनाओं हुकमनामे अनुसार भर्ती की होगी शुरूआत :रखड़ा
– कमेटी को निजी तौर पर सहयोग देने की वचनबद्धता दोहाराई
पटियाला, 5 फरवरी : शिरोमणी अकाली दल की हितैषी लीडरशिप के नेता और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने शिरोमणी अकाली दल की भरती के लिए बनाई निगरान कमेटी की पहली मीटिंग का जहां स्वागत किया है, वहां ही समूह सदस्यों की एकजुटता को पंथ और कौम की प्रतिनिधिता जमात के लिए आगामी समय में मजबूत होने की उममीद करार दिया है।
सुरजीत रखड़ा ने जारी बयान में कहा कि, भरती के लिए बनी निगरान कमेटी के समूह सदस्यों ने अपनी पहली मीटिंग में अकाली वर्करों को उम्मीद दी है। समूह वर्कर इस सात मैंबरी निगरान कमेटी से बड़ी उम्मीद करते हैं कि आने वाले समय में जब नये सिरे से भर्ती की आरंभता होगी तो उस की आरंभता के दिन से पार्टी को चढ़ती कला की तरफ ले जाने का पहला कदम उठेगा। सुरजीत रखड़ा ने निगरान कमेटी को निजी तौर पर हर सहयोग देने की वचनबद्धता दोहराई है। उन्होंने कहा कि शिरोमणी अकाली दल कौम की प्रतिनिधिता जमात है, इसको तगड़ा रखने के लिए वह कभी पीछे नहीं हटेंगे।
भर्ती कमेटी के समूह मैंबरों की एकजुटता का स्वागत, उम्मीद है कि जल्दी ही वर्करों की भावनाओं हुकमनामे अनुसार भर्ती की होगी शुरूआत :रखड़ा
कमेटी को निजी तौर पर सहयोग देने की वचनबद्धता दोहाराई
62