हरियाणा में बढ़ रहा डेंगू का ख़तरा, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ख़ास अपील

by Nishi_kashyap
डेंगू

यमुनानगर, 29 जून 2025: हरियाणा में कोरोना के साथ साथ डेंगू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। बतादें की हरियाणा में हाल ही में डेंगू के 5 मरीज पाए गए है जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है। डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ विभाग ने जाँच का दायरा बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें हाउसहोल्ड सर्वे के तहत घर-घर जाकर लोगों की जाँच कर रही हैं और लोगों को डेंगू से बचने के सुझाव दे रही है। अब तक जिले में 5 हजार 754 लोगों के सैंपल डेंगू जाँच के लिए भेजे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील

बतादें की 129 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सुझाव दिया है कि सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाएँ, जिसमें घर के फ्रिज, छतों,, एयर कंडीशनर, गमलों और पानी की टंकियों में जमा पानी को साफ करें।

छोटी-छोटी बरतें सावधानियाँ

डिप्टी सिविल सर्जन मलेरिया डॉ. सुशीला सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जमा पानी में डेंगू का लार्वा पनपता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सप्ताह में एक बार फ्रिज, एयर कंडीशनर, गमलों में जमा पानी को साफ करें। उन्होंने कहा की छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर डेंगू को रोका जा सकता है।

यह भी पढ़े: Breaking: सीएम मान का पंजाब वासियों को बड़ा तोहफ़ा, मान सरकार ने ट्वीट कर दी जानकारी

You may also like