सी-पॉइट कैंप नाभा का दल आई.आई.टी रोपड़ में ड्रोन कोर्स के लिए हुआ रवाना
पटियाला : पंजाब सरकार के संस्थान, पंजाब के युवकों का सिखलाई और रोजगार केंद्र सी- पॉइट कैंप नाभा जिला पटियाला की तरफ से आई. आई. टी रोपड़ में ड्रोन कोर्स के लिए युवकों का एक दल रवाना किया गया।
इस कैंप के ट्रेनिंग अफसर यादविन्दर सिंह बरे ने बातचीत दौरान बताया कि ड्रोन सिखलाई कोर्स पंजाब सरकार की तरफ से सी पॉइट कैंप के द्वारा बिल्कुल मुफ्त करवाया जा रहा है। कैंप में जाने-आने का खर्चा, वहां रहने व खाने- पीने का सारा खर्चा पंजाब सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दो सप्ताहों के इस कोर्स के दौरान ड्रोन ट्रेङ्क्षनग के सम्बन्धित पढ़ाई और ड्रोन को ऊपर उड़ाने की पूरी प्रक्रिया सिखलाई में शामिल है। इस कोर्स के लिए 12वीं तक की पढ़ाई, आयु 18 से 25 वर्ष तथा शारीरिक तोर पर फिट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय की तरक्की अनुसार नई तकनीक के कोर्सांे की बहुत जरूरत है। बेरोजगार नौजवानों को पंजाब सरकार के इस प्रयास का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
यादविंदर ङ्क्षसह ट्रेनिंग अफसर ने यह भी बताया किसी पाइट कैंपम में एसएससी (जीडी), पंजाब पुलिस तथा अर्ध सैनिक बलों की पोस्टों की भर्ती के लिए लिखती पेपर ओर शारीरिक तैयारी शुरू है, जिन नौजवानों ने इन पोस्टों के लिए फार्म भरे हुए हैं, वह जल्द से जल्द कैंप में आकर तैयारी शुरू कर सकते हैं।
सी-पॉइट कैंप नाभा का दल आई.आई.टी रोपड़ में ड्रोन कोर्स के लिए हुआ रवाना
93