सुप्रीम कोर्ट ने कोविड 19 टीकों के कारण खून के थक्के वाली याचिका पर की सुनवाई

by TheUnmuteHindi
सुप्रीम कोर्ट ने कोविड 19 टीकों के कारण खून के थक्के वाली याचिका पर की सुनवाई

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : कोविड 19 टीकों के कारण खून के थक्के जमने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उस संबंधी चर्चा की। जानकारी के अनुसार मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की। पीठ ने कहा कि याचिका केवल सनसनी पैदा करने के लिए की गई थी। पीठ ने क्लास एक्शन दायर करने के लिए कहा। उन्होंने आगे कहा, यह भी समझने की कोशिश करें कि अगर आपने वैक्सिन नहीं ली तो इसका दुष्प्रभाव क्या हो सकता है। हम इस मुद्दे को उछालना नहीं चाहते हैं। यह केवल सनसनी पैदा करने के लिए किया गया था। याचिका प्रिया मिश्रा और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर की गई थी, जिसे लेकर आज सुनवाई की गई है।

You may also like