NEET परीक्षा में उम्मीद से कम अंक आने पर छात्र ने उठाया ये बड़ा क़दम

by Nishi_kashyap
छात्र

महराजगंज,15 जून 2025: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक छात्र ने NEET परीक्षा में उम्मीद से कम अंक मिलने पर आत्महत्या कर ली। शाकिब सैफ कोटा में रहकर इस प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह एम्स जैसे मेडिकल इंस्टीटूशन्स में प्रवेश पाने की उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन परीक्षा में अंक कम आने से उसकी सारी उम्मीद टूट गई और उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

फंदे से लटका मिला शव

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्र शाकिब सैफ (22) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। बतादें की सैफ गोरखपुर जिले का मूल निवासी है और वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए महराजगंज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा हुआ था।

उम्मीद से कम अंक मिलने पर उठाया ये कदम

पुलिस ने जानकारी दी कि शनिवार को जो नीट के परिणाम घोषित किए गए हैं उसमें सैफ को अखिल भारतीय रैंक 9561 मिली, जिससे वह काफी निराश था। उसने बताया कि उम्मीद से कम अंक मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। मामले की जाँच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े:  मथुरा में खुदाई के दौरान भूकंप जैसा कहर, खुदाई के दौरान अचानक 4 से 5 मकान हुए ध्वस्त

 

You may also like