शेयर बाजार में सोमवार को रही गिरावट
मुंबई, 24 फरवरी : सोमवार को शेयर बाजार में उथल पुथल के बाद गिरावट दर्ज की गई, जिस कारण एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, जोमैटो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पावर ग्रिड के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे।मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 567.62 अंक की गिरावट के साथ 74,743.44 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 188.4 अंक फिसलकर 22,607.50 अंक पर रहा। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर सपाट रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,449.15 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शेयर बाजार में सोमवार को रही गिरावट
112
previous post