प्रदेश सरकार भू-कानून को लेकर गंभीर : वन मंत्री

by TheUnmuteHindi
प्रदेश सरकार भू-कानून को लेकर गंभीर : वन मंत्री

नई दिल्ली, 30 सितंबर : प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भू-कानून को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भू-कानून को लेकर गंभीर है, जिन लोगों ने भी यहां भूमि खरीदी और उसका उपयोग उस प्रयोजन हेतु नहीं कर रहे हैं जिसके लिए भूमि खरीदी थी, उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भू-कानून की दिशा में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश में अवैध रूप से जमीनों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। वन मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेशवासी अपने पैतृक भूमि को संरक्षित करें और उसकी बिक्री न करें। भू-कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित समिति सुझावों का अध्ययन कर लागू करने के लिए बैठकें करके इसको अंतिम रूप दे रही है। इसके अतिरिक एक परिवार में 250 वर्ग मीटर से ज़्यादा भूमि खरीद कर जिन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है, उनकी भी अतिरिक्त जमीन राज्य सरकार में निहित की जाएगी।

You may also like