नए कानूनों की मूल भावना भारतीय परंपरा से प्रेरित : अमित शाह

by TheUnmuteHindi
नए कानूनों की मूल भावना भारतीय परंपरा से प्रेरित : अमित शाह

नए कानूनों की मूल भावना भारतीय परंपरा से प्रेरित : अमित शाह
नई दिल्ली, 30 नवंबर : गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के राज्यों और और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति में हुए सुधार जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर संतोष प्रकट किया। गृह मंत्री ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों से भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली, जो पहले दंड-केंद्रित थी, न्याय केंद्रित हो गई है। उन्होंने कहा कि इन नए कानूनों की मूल भावना भारतीय परंपरा से प्रेरित है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर के राज्यों और और वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति में हुए सुधार जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर संतोष प्रकट किया। हाइब्रिड मोड में आयोजित हो रहे सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुख और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व केंद्रीय पुलिस संगठन के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। साथ ही देशभर से अनेक पुलिस अधिकारी वर्चुअल तौर पर इस सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। शनिवार को आज हुई चर्चाओं में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, गृह राज्यमंत्रियों और केंद्रीय गृह सचिव ने भी हिस्सा लिया।

You may also like