पटियाला जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
पटियाला, 8 मार्च : आज रैपिड एक्शन फोर्स की 194 बटालियन की टुकड़ी की तरफ से पंजाब पुलिस के साथ मिल कर पटियाला जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। कमांडैंट किशोर कुमार के निर्देशों पर राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में फोर्स की तरफ से थाना त्रिपड़ी, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, अरबन अस्टेट, बख्शीवाला, राजपुरा सिटी और राजपुरा सदर के थाना मुखियों और पुलिस टीमों के सहयोग के साथ संवेदनशील इलाकों में यह फ्लैग मार्च किया गया। पटियाला के एस. एस. पी. डा. नानक सिंह के आदेशों अनुसार पटियाला पुलिस की तरफ से रैपिड एक्शन फोर्स की टीमों का सहयोग करते हुए जिले के बेहद संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते हुए जवानों ने क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों और समाज के सदस्यों के साथ बातचीत करके क्षेत्र के सामाजिक ढांचे बारे जानकारी प्राप्त की और स्थानीय समाज के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए संपर्क बनाया। इस मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में अमन- चैन बनाए रखने, संवेदनशीन क्षेत्रों की जानकारी इक_ी करनी और असमाजिक तत्वों पर नजर रखनी थी।
पटियाला जिले के अलग- अलग क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किया फ्लैग मार्च
43