जत्थेदारों साहिबानों का सतिकार कोठेस पहुंचाने वाली शक्तियों के खिलाफ पंथ एकजुट हो : सतविंदर टोहड़ा

जारी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संगत डट कर सिंह साहिबान के साथ खड़ी

by TheUnmuteHindi
जत्थेदारों साहिबानों का सतिकार कोठेस पहुंचाने वाली शक्तियों के खिलाफ पंथ एकजुट हो : सतविंदर टोहड़ा

जत्थेदारों साहिबानों का सतिकार कोठेस पहुंचाने वाली शक्तियों के खिलाफ पंथ एकजुट हो : सतविंदर ङ्क्षसह टोहड़ा
– जारी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, संगत डट कर सिंह साहिबान के साथ खड़ी
पटियाला, 28 जनवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मैंबर सतविन्दर सिंह टौहड़ा ने जारी बयान में कहा है कि तखत साहिबानों के जत्थेदारों के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली शक्तियों के खिलाफ पंथ इक_ा हो। एसजीपीसी मैंबर टौहड़ा ने कहा कि एक बेहद गंदी और अति निंदनीय साजिश के तहत सिंह साहिब ज्ञानी हरप्रीत सिंह की किरदारकुशी की जा रही है।
एसजीपीसी मैंबर टौहड़ा ने कहा कि 2 दिसंबर के फैसले के बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह को जानबूझ कर टारगेट किया गया है, एक पारिवारिक मसले की आड़ में उन पर घटिया आरोप लगाकर जांच कमेटी बनाकर उनको जलील करके हटाने की साजिश की गई है। एसजीपीसी मैंबर सतविन्दर सिंह टौहड़ा ने संगत से अपील की कि इस गंदी साजिश खिलाफ इक_े होकर उन लोगों को जवाब दें जो साजिशी तरीके के साथ पंथ की मान मर्यादा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

You may also like